सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना सन् 1999 में स्वo राणा प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। विद्यालय स्थापित करने का मूल उद्देश्य इस क्षेत्र में बालिका विद्यालय का ना होना था। विद्यालय के अभाव में अभिभावक चाहते हुए भी अपनी बेटियों को सूदूर भेजने में डरते थे। हमारी बेटियां शिक्षा से वंचित न रह जाए उस बात को ध्यान में रखकर इस संस्थान की आधार शीला रखी गई।